WC सेमीफाइनल में हार पर पहली बार बोले विराट- मेरे साथ बहुत बुरा किया, शर्म करो
- dainikbhaskar.com
- Apr 10, 2015, 15:49 PM IST
1 of 7
खेल डेस्क. टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल मुकाबले में अपने प्रदर्शन को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उस मैच में विराट एक रन बना कर ही आउट हो गए थे। उनकी ऐसी परफॉर्मेंस के लिए उन पर और अनुष्का शर्मा पर खूब निशाना साधा गया था। शुक्रवार को विराट ने कहा कि उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया और इससे वह बहुत आहत हुए। ऐसा करने वालों को शर्म आनी चाहिए। विराट इस वक्त आईपीएल में बिजी हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान हैं।
ये कहा विराट कोहली ने
विराट ने कहा, “मैं निजी तौर पर हार के बाद हुए बर्ताव से बहुत निराश था। मैंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन एक मैच में असफल होने के कारण इस तरह की प्रतिक्रियाएं हुईं। इससे आप कई लोगों पर से विश्वास खो देते हैं।” उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स द्वारा किए गए बर्ताव पर कहा, “मैं दुखी था। उन्हें शर्म आनी चाहिए।”
फैन्स ने साधा था अनुष्का-विराट पर निशाना
बता दें कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में विराट कोहली मात्र 1 रन बना सके थे। ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद सोशल मीडिया पर विराट और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को हार का सबसे बड़ा विलेन बताया गया था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 95 रन से हराया था। सिडनी में हुए इस मैच में अनुष्का शर्मा पहुंची थीं, लेकिन विराट मैच में असफल रहे। इसके बाद अनुष्का को न सिर्फ विराट की असफलता, बल्कि टीम इंडियाकी हार को लेकर सोशल मीडिया पर टारगेट किया गया था। इस विवाद के बाद क्रिकेट और बॉलीवुड की हस्तियों ने अनुष्का-विराट का बचाव करते हुए उन्हें हार का जिम्मेदार बताए जाने को गलत बताया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में कोहली की खराब परफॉर्मेंस और भारत की हार के बाद विराट और अनुष्का पर तंज कसते वे विजुअल्स जो ट्विटर पर शेयर किए गए थे...
No comments:
Post a Comment