Saturday, 18 April 2015

Usain Bolt


The youths are the future.. Protecting our children is everyone's business #SavetheChildren

Friday, 17 April 2015


  • सुबह की गलतियां कर सकती हैं मेटाबॉलिज्म धीमा

    मेटाबॉलिज्म अर्थात चयापचय शरीर की एक ऐसी प्रकिया है, जो भोजन को एनर्जी, एंजाइम अथवा फैट में बदलती है। मेटाबॉलिज्म का चक्र हमारे शरीर में हमारे शरीर में चौबीसों घंटे चलता रहता है, जिससे शरीर को ताकत मिलती है। सरल शब्दों में कहा जाए तो यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसके साथ ही यह शरीर की कोशिकायें बनाने में भी मदद करता है। लेकिन अगर यह प्रकिया रुक जाए तो शरीर की तमाम क्रियाएं भी ठहर सकती हैं। वहीं यदि शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रकिया धीमी भी हो जाती है, तो शरीर सुस्त हो जाता है। ऐसे में इंसान डिप्रेशन में आ सकता है, सर्दी या गर्मी अधिक लगने लगती है और ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। सुबह की कुछ गलतियां भी मेटाबॉलिज्म को कम कर सकती हैं। 
    Images courtesy: © Getty Images
  • 2

    चाय से दिन की शुरुआत

    अच्छे मेटाबॉलिज्म के लिए दिन की शुरुआत चाय के साथ नहीं करती चाहिए। चाय एक क्षारीय पदार्थ है और खाली पेट इसका सेवन आपकी पाचन क्रिया पर बुरा असर डालता है। बेहतर होगा कि आप सुबह उठकर नींबू पानी पियें और फिर इसके बाद ही चाय या फिर ग्रीन टी का सेवन करें। 
    Images courtesy: © Getty Images
  • 3

    देर से भोजन करना

    कई लोगों को गलतपहमी होती है कि नाश्ता न करने से वे वजन कम कर सकते हैं। लेकिन यह एक बहुत बड़ी गलती है, क्योंकि इससे मेटाबॉलिज्म धीमा होता है। जब आप नाश्ता नहीं करते, तो मस्तिष्क ऊर्जा संरक्षण के लिए शरीर के बाकी हिस्सों के लिए एक संदेश भेजता है। मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने के लिए समय से नाश्ता करना बेहद जरूरी होता है। 
    Images courtesy: © Getty Images
  • 4

    आपके भोजन में प्रोटीन का अभाव

    सुनिश्चित करें कि प्रोटीन आपके हर भोजन का घटक हो। क्योंकि आपके शरीर को दुबली मांसपेशियों को संभाल कर रखने की जरूरत होती है। तो अपने आहार में मीट, नट्स और लो फैट दही को जरूर शामिल करें और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाएं। 
    Images courtesy: © Getty Images
  • 5

    व्यायाम न करना

    शोध बताते हैं कि सुबह के समय किये गये व्यायाम से दिन के किसी और समय में किये गये व्यायाम की तुलना में अधिक कैलोरी बर्न होती हैं। जो लोग सुह के समय आलस में रहते हैं और व्यायाम नही करते, उनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है। 
    Images courtesy: © Getty Images
  • 6

    सुबह का नाश्ता न करना

    शोध बताते हैं कि सुबह का नाश्ता न करना मोटापे, डायबिटीज और कमजोर प्रतिरक्षा का कारण बन सकता है। सुबह के समय ब्लड शुगर लेवल कम होता है, क्योंकि रात के भोजन और सुबह के नाश्ते के बीच लंबा अंतराल होता है। अगर उठने के आधे घंटे के भीतर कुछ न खाएं तो यह स्तर और गिर जाता है। 
    Images courtesy: © Getty Images
  • 7

    सिगरेट और कैफीन का सेवन

    बहुत से लोग उठते ही सिगरेट पीते हैं या फिर कड़क कॉफी पीते हैं, लंबे समय तक ऐसा करने का शरीर पर काफी बुरा प्रभाव होता है। इसके बजाए सुबह उठते ही एक गिलास पानी पिएं और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद कोई फल खाएं। इसके बाद ही कॉफी पीएं। 
    Images courtesy: © Getty Images
  • 8

    खानपान

    मेटाबॉलिज्म हमारे खानपान और शारीरिक गतिविधियों पर बहुत निर्भर करता है। गलत खानपान या फिर लंबे समय तक कुछ भी न खाने से मेटाबॉलिज्म गिर सकता है। खाने की सभी खराब आदतें जैसे असमय खाना, खाने से जी चुराना आदि आपके मेटाबॉलिज्म को गड़बड़ कर सकते हैं।
    Images courtesy: © Getty Images
Post Comment

Wednesday, 15 April 2015

Flexibility

Super Athletics Athlete

ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਕਿਲੇ ਬਾਜ਼ਾਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਬੈਠਾ ਕੱਪੜੇ ਚਲਾਓੁਣ ਵਾਲੀ ਮਸ਼ੀਨ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਬਾਬਾ ਓੁਮਰ ਦੇ ਆਖਰੀ ਪੜਾਅ 'ਤੇ ਖੜਾ ਹੈ ... ਓੁਹ ਜਿੱਥੇ ਓੁੱਧੜੇ ਕੱਪੜਿਆਂ ਨੂੰ ਸਿਓੁਂਦਾ ਹੈ ਓੁੱਥੇ ਦਸਾ ਨਹੁੰਆਂ ਦੀ ਕਿਰਤ ਕਰਕੇ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਸਿਓੁਂ ਰਿਹਾ ਹੈ ... ਆਪਾਂ ਮੰਨੀਏ ਜਾਂ ਨਾ ਪਰ ਸੱਚ ਜਾਣੀਏ ਇਹ ਬਾਬਾ ਦਸਾਂ ਨਹੁੰਆਂ ਦੀ ਕਿਰਤ ਕਰਕੇ ਨਜ਼ਾਇਜ਼ ਤੇ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕੰਮ ਕਰਕੇ ਰਾਤੋ ਰਾਤ ਅਮੀਰ ਬਨਣ ਵਾਲੇ ਅਨੇਕਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਹਿੱਕ 'ਤੇ ਇਤਿਹਾਸ ਲਿਖ ਰਿਹਾ ਹੈ ...
ਓੁਹਨੇ ਜਦ ਮੈਨੁੰ ਕਿਹਾ ਕਿ 'ਚਾਹ ਪਿਓਂਗੇ' ਤਾਂ ਮੈਂ ਚੁੱਪ ਕਰ ਗਿਆ .... ਭਲਾ ਮੈਂ ਕੀ ਦੇ ਸਕਦਾ ਸੀ ਐਡੀ ਵੱਡੀ ਮਹਾਨ ਦਿਆਵਾਨ ਰੂਹ ਨੂੰ.... ਸਿਰਫ ਕੈਮਰੇ 'ਚ ਹੀ ਨਹੀ ਮੈਂ ਓੁਸਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੂੰ ਦਿਲੋ ਦਿਮਾਗ 'ਚ ਕੈਦ ਕਰ ਲਿਆ ਤਾਂ ਕਿ ਓੁਮਰ ਦੇ ਆਖਰੀ ਪੜਾਅ ਤੱਕ ਇਹ ਮਹਾਨ ਸ਼ਖਸ਼ ਯਾਦ ਰਹਿ ਸਕੇ ....
 ਏਹ ਜੋ ਗੁਲਬਦਨ ਸ਼ਹਿਜਾਦੀਆ ਲਿਬਾਸ ਪਾਏ ....
ਇਹਨਾ ਨਹੀ ਸੋਚਿਆ ਜੇਹਨਾ ਹੱਥੋ ਸਵਾਏ ...
ਤੇ ਕਈ ਰਾਤਾ ਗਿਣੇ ਤਾਰੇ ਨਿਮਾਣੇ ਦਰਜੀਆ ਨੇ